सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur prasad hospital icu fire case reaches human rights commission retired judge probe demanded

Bihar News: मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड पर बड़ा मोड़: मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, रिटायर्ड जज से जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग में पांच मरीजों की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मानवाधिकार अधिवक्ता डॉ. एस.के. झा ने इस घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (BHRC) में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं।

muzaffarpur prasad hospital icu fire case reaches human rights commission retired judge probe demanded
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी आग से हुई दर्दनाक मौतों का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। इस हादसे में अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घटना को लेकर मानवाधिकार अधिवक्ता डॉ. एस.के. झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (बीएचआरसी), पटना में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं।



रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग

दायर याचिकाओं में मानवाधिकार अधिवक्ता ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में कराने की मांग की है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की गई है। याचिका में कहा गया है कि इतने बड़े हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में लगी थी आग, पांच मरीजों की गई जान

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के निजी प्रसाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना सामने आई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस भीषण हादसे में पांच मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए और उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


जिला प्रशासन की समिति कर रही जांच

घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, घटना को लेकर मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मानवाधिकार अधिवक्ता ने उठाए गंभीर सवाल

मानवाधिकार अधिवक्ता डॉ. एस.के. झा ने कहा कि शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में इस तरह मरीजों की मौत होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इस घटना में कहीं न कहीं गंभीर लापरवाही दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि इसी कारण राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर रिटायर्ड जज की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।
 

ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

 

आईसीयू जैसी सुरक्षित जगह में हादसे पर सवाल

डॉ. झा ने कहा कि अस्पताल का आईसीयू सबसे सुरक्षित और संवेदनशील स्थान माना जाता है। ऐसे स्थान पर आग लगने और मरीजों की मौत होने की घटना सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि दोषी पाए जाने वाले अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed