सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Who Is Worried by ‘Cockroach Janata Party’ Prashant Kishor Makes Big Claim, Calls It a Digital Campaign

Bihar: कॉकरोच जनता पार्टी ने किसकी चिंता बढ़ाई?, प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा; बोले- यह एक डिजिटल अभियान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है, जबकि सरकार ‘विश्व गुरु’ के दावों में व्यस्त है। जन सुराज को उन्होंने डिजिटल बदलाव का अभियान बताया।

Bihar Who Is Worried by ‘Cockroach Janata Party’ Prashant Kishor Makes Big Claim, Calls It a Digital Campaign
मुजफ्फरपुर दौरे पर प्रशांत किशोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रशांत किशोर ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री को आम लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, तो फिर आम आदमी गैस, पेट्रोल और जरूरी संसाधनों की बढ़ती कीमतों से क्यों जूझ रहा है।


कॉकरोच जनता पार्टी चिंता बढ़ाने वाली विचार
प्रशांत किशोर ने कहा कॉकरोच जनता पार्टी सत्ता की चिंता को बढ़ाने वाली विचार है। दो करोड़ लोग अगर जुड़े तो यह सत्ता में बैठे लोगों को चिंता करने वाला है।यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक डिजिटल अभियान है। यह तो बात का संकेत है कि अब समाज में भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुराज को मजबूत बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही
मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता में आयोजित जन सुराज की जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जन सुराज संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रशांत किशोर बोले- बेरोजगारी को लेकर गहरी नाराजगी
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का डिजिटल अभियान है। उन्होंने दावा किया कि अगर दो करोड़ लोग इस अभियान से जुड़ते हैं, तो सत्ता में बैठे लोगों की चिंता बढ़ना तय है। उन्होंने कहा कि जनता के भीतर भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी को लेकर गहरी नाराजगी है और यही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

पेट्रोल बचाओ या पेट्रोल खपाओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाहनों के उपयोग और पेट्रोल बचत से जुड़े बयान पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, यह ‘पेट्रोल बचाओ’ है या ‘पेट्रोल खपाओ’, यह तो मोदी जी ही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है और ‘विश्व गुरु’ का दावा अब लोगों को केवल जुमला लगने लगा है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : बिहार एआई समिट का हुआ भव्य समापन; राज्यपाल ने कहा- बिहार के युवा बंगलूरू को भी कर देंगे पीछे

प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास किया था। वहीं यह निर्णय लिया गया था कि नई सरकार के छह महीने पूरे होने तक संगठन के पुनर्गठन का कार्य तेज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed