फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : prostitution racket operating under guise of massage parlours

Bihar News: मसाज सेंटरों में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस का एक्शन, कई लोग हिरासत में लिए गए

Thu, 13 Aug 2026 09:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 09:48 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लरों की आड़ में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने नगर और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन पार्लरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाएं और एक पुरुष पकड़े गए। पुलिस ने पार्लरों को सील कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : prostitution racket operating under guise of massage parlours
मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर कार्रवाई।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में मसाज पार्लरों की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर गुरुवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नगर थाना क्षेत्र और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब आधा दर्जन मसाज पार्लरों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पार्लर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। वहीं, जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने सभी मसाज सेंटरों को तत्काल सील कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पार्लरों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। शहर के बीच भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की सूचना के बाद स्थानीय स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की अचानक हुई दबिश के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


ये भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर संग्राम: बिहार में एक्सप्रेसवे चाहिए, लेकिन घर-कॉलेज उजाड़कर नहीं; जोरदार प्रदर्शन

पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की है। फिलहाल हिरासत में लिए गए कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पार्लर संचालकों, कर्मचारियों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर करवाई

मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर कार्रवाई।

 

मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर करवाई

मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर कार्रवाई।

 

मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर करवाई

मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार पर कार्रवाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed