फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar muzaffarpur municipal corporation contract workers strike second day protest demands vanshidhar brajwasi

Bihar: बिहार में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मुजफ्फरपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज

Fri, 31 Jul 2026 07:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 07:19 PM IST
सार

बिहार के सभी नगर निकायों में संविदा पर कार्यरत नगर निगम कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय में सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगें पूरी करने की मांग की।

विज्ञापन
bihar muzaffarpur municipal corporation contract workers strike second day protest demands vanshidhar brajwasi
नगर निगम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सभी नगर निकायों में संविदा पर कार्यरत नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय में सैकड़ों कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान मुजफ्फरपुर से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) वंशीधर ब्रजवासी भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया।

विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रही अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने कहा- शहर की सेवा करते हैं, फिर भी नहीं सुनी जा रही मांग

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे पूरे शहर की सफाई, स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनकी निर्धारित ड्यूटी आठ घंटे की है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वे 12 घंटे तक भी काम करते हैं। इसके बावजूद नगर विकास एवं आवास विभाग उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

'मांग पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर'

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि उन्होंने फैसला कर लिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए वे हर स्तर तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने दिया समर्थन

प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरपुर के एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी भी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता बताई। उनके समर्थन से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का मनोबल और बढ़ा।

संघ अध्यक्ष बोले- सरकार ने नहीं सुनी हमारी बात

बिहार निगम लोकल बॉडीज एम्प्लाइज संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कई महीनों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों से लगातार बातचीत की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक न तो सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाई और न ही कोई ठोस समाधान निकाला। इसी वजह से कर्मचारियों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

'आम जनता की परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार'

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल के कारण आम लोगों को जो परेशानियां हो रही हैं, उसकी जिम्मेदारी सरकार और नगर निगम प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती है, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की अपील की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed