फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   amar ujala report impact ramkripal yadav inspects nasriganj ghat government steamer service danapur diara brid

Bihar News: गंगा पार का सफर होगा आसान! मंत्री रामकृपाल यादव ने स्टीमर सेवा शुरू कराने का दिया भरोसा

Fri, 31 Jul 2026 08:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 31 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

दानापुर के नासरीगंज स्थित फटकार महतो घाट पर बंद पड़ी सरकारी स्टीमर सेवा को लेकर प्रकाशित खबर के बाद सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने घाट पहुंचकर स्टीमर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत और परिचालन की तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन
amar ujala report impact ramkripal yadav inspects nasriganj ghat government steamer service danapur diara brid
दियारावासियों को मिली डबल खुशखबरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर के नासरीगंज स्थित फटकार महतो घाट पर बंद पड़ी सरकारी स्टीमर सेवा को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव शुक्रवार को खुद घाट पर पहुंचे और स्टीमर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत और परिचालन की तैयारियों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि स्टीमर की तकनीकी खराबी दूर कर दी गई है और सफल ट्रायल के बाद जल्द ही आम लोगों के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी। साथ ही दियारा क्षेत्र के लोगों को स्थायी पुल और अगले साल डबल पीपा पुल की भी सौगात मिलने की बात कही।

विज्ञापन

अमर उजाला की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

दानापुर के नासरीगंज स्थित फटकार महतो घाट पर सरकारी स्टीमर लंबे समय से बंद था, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शुक्रवार को सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव खुद घाट पर पहुंचे और स्टीमर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्टीमर की तकनीकी स्थिति, मरम्मत कार्य और परिचालन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन

मीडिया में खबर आने के बाद दिए कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के बाद रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से स्टीमर के खराब होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्टीमर की मरम्मत पूरी कर ली गई है। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए जर्मनी से विशेष पुर्जा मंगाकर लगाया गया है। इसके बाद अब स्टीमर पूरी तरह संचालन के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को होगा ट्रायल, सफल रहा तो शुरू होगी सेवा

मंत्री ने बताया कि शनिवार को स्टीमर का ट्रायल किया जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहता है तो नियमित रूप से स्टीमर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्टीमर सेवा शुरू होने से दानापुर दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को रोजाना आवागमन के लिए नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।

दियारावासियों को मिलेगा स्थायी पुल और डबल पीपा पुल

रामकृपाल यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दियारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित स्थायी पक्के पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा अगले वर्ष क्षेत्र में डबल पीपा पुल बनाया जाएगा। एक पुल से वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि दूसरे पुल का उपयोग वापसी के लिए किया जाएगा। इससे जाम की समस्या कम होगी और लोगों का सफर पहले से अधिक आसान और सुरक्षित बनेगा।

ग्रामीणों ने जताया संतोष

निरीक्षण के दौरान दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी अनुरोध पांडेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में दियारा क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्टीमर सेवा जल्द शुरू कराने और स्थायी पुल निर्माण की दिशा में सरकार की पहल का स्वागत किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि स्टीमर सेवा शुरू होने और पुल बनने के बाद दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed