{"_id":"6a6c80b5b6655340b00b3ada","slug":"samastipur-kalyanpur-jatmalpur-love-triangle-knife-attack-three-youth-injured-police-investigation-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एक युवती... दो दीवाने और फिर खून से लाल हुई गली! लव ट्रायंगल में चलीं छुरियां, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एक युवती... दो दीवाने और फिर खून से लाल हुई गली! लव ट्रायंगल में चलीं छुरियां, तीन घायल
Fri, 31 Jul 2026 04:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:32 PM IST
सार
समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव में एक युवती से कथित दोस्ती को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा पंचायत स्थित जटमलपुर गांव में एक युवती से कथित दोस्ती को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार देर रात हुई इस घटना में चाकूबाजी के दौरान तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही मिनटों में गांव की गली रणक्षेत्र में बदल गई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
दोस्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते निकले चाकू
जानकारी के अनुसार, जटमलपुर गांव के दो युवकों के बीच गांव की ही एक युवती से कथित दोस्ती को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों युवक युवती से अपने-अपने संबंध होने का दावा कर रहे थे। गुरुवार रात दोनों आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में बहस तेज हो गई और दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामला धक्का-मुक्की से आगे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरी गली चीख-पुकार से गूंज उठी।
बीच-बचाव करने पहुंचा युवक भी हुआ घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चाकू से हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, झगड़ा छुड़ाने पहुंचे एक अन्य युवक को भी चाकू लग गया। कुछ ही मिनटों में तीनों युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
तीनों का अस्पताल में इलाज जारी
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेजा गया। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव में तनाव, पुलिस रही मुस्तैद
चाकूबाजी की घटना के बाद जटमलपुर गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार इलाके में निगरानी करती रही। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
'लव ट्रायंगल' या कुछ और? हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला कथित तौर पर 'लव ट्रायंगल' से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सदर पुलिस उपाधीक्षक-2 संजय कुमार ने बताया कि यह मामला आपसी विवाद है या कथित 'लव ट्रायंगल' से जुड़ा है, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और चाकू से हमला किसने किया।
पुरानी रंजिश के एंगल की भी हो रही जांच
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विवाद केवल युवती से दोस्ती को लेकर था या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी। घायलों के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पूरे गांव में घटना की चर्चा
इस खूनी संघर्ष के बाद जटमलपुर गांव में हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। जिस विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक युवती से दोस्ती को लेकर हुई, उसने कुछ ही मिनटों में तीन युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया। अब गांव के लोगों की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस हिंसक वारदात के पीछे की असली वजह क्या थी।