सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   ssc gd students protest for alligation on exam cancil today at center Muzaffarpur Bihar

Bihar: एसएससी जीडी परीक्षा रद्द होने की घोषणा पर भड़के छात्र, मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र पर भारी बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में एसएससी जीडी परीक्षा की दूसरी और तीसरी पाली अचानक स्थगित किए जाने की घोषणा के बाद परीक्षा केंद्र पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। अभ्यर्थियों ने अव्यवस्था, सूचना नहीं मिलने और धांधली के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

ssc gd students protest for alligation on exam cancil today at center Muzaffarpur Bihar
एसएससी जीडी परीक्षा हंगामा
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी परीक्षा के दौरान भारी अराजकता फैल गई। बताया जा रहा है कि दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा को अचानक स्थगित किए जाने की घोषणा की गई। यह खबर मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद हजारों परीक्षार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।



दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी
परीक्षा केंद्र पर पहुंचे दूर-दराज के अभ्यर्थियों का कहना था कि वे महीनों से दिन-रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। भीषण गर्मी और यातायात की तमाम परेशानियों का सामना करते हुए वे समय पर केंद्र पहुंचे थे, लेकिन आखिरी समय पर उन्हें परीक्षा रद्द होने की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने लगाए धांधली के आरोप
इस दौरान छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक एजेंसी की ओर से उन्हें पहले से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। अचानक परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


'बड़े पैमाने पर अंदर ही अंदर धांधली की जा रही'
छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर अंदर ही अंदर धांधली की जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ चुनिंदा छात्रों को अवैध तरीके से मदद पहुंचाई जाती है। छात्रों ने आरोप लगाया कि तकनीकी गड़बड़ी का बहाना बनाकर गरीब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

स्थिति बिगड़ने पर पहुंची पुलिस
परीक्षा केंद्र पर बढ़ते बवाल और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा

अब तक जारी नहीं हुआ आधिकारिक नोटिस
फिलहाल मौके पर अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, परीक्षा केंद्र पर हुए भारी हंगामे के बीच अब तक आयोग या स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक लिखित नोटिस या पुख्ता घोषणा जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed