सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :student gun shot dead after entering her home amidst the dj music

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा की हत्या से हड़कंप; युवक ने घर घुसकर मारी गोली, थाने जाकर सरेंडर भी किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur Crime News: लड़की की हत्या के बाद सकरा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। उस पर घर घुसकर लड़की की हत्या का आरोप है। लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Muzaffarpur Bihar news :student gun shot dead after entering her home amidst the dj music
छात्रा के घर घुसकर हत्या
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद मंसूरपुर गांव में देर रात 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोप है कि इस वारदात को अंजाम गांव के एक युवक ने दी। इतना ही नहीं युवक ने लड़की की हत्या के बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Trending Videos


डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि घटना आधी रात के बाद हुई। उस समय गांव में तेज डीजे बज रहा था। आशंका है कि आरोपी ने डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। मृतका की मां ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। करीब ढाई बजे सोनम के पिता की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान जब वे आंगन में पहुंचे तो सोनम का खून से सना शव पड़ा मिला। यह देखकर वे चीख पड़े। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रा के घर घुसकर हत्या



मां बोली- युवक ने क्यों ऐसा किया यह समझ नहीं आ रहा?
परिजनों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि छात्रा को गोली मारी गई है। आरोपी थाने में बंद है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी डीपीएस स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज थी। इस घटना के गांव के युवक ने ही अंजाम दिया है। उसने ऐसा क्यों किया? यह हमलोगों के समझ में नहीं आ रहा है।  पुलिस उसे जल्द से जल्द सजा दिलाए। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed