Bihar Police: दिनदहाड़े घूस लेते पकड़ाया दरोगा, विजिलेंस की टीम ने थाने में छापेमारी कर रंगेहाथ पकड़ा
Muzaffarpur Bihar News: निगरानी टीम के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।आरोपी को सदर थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
सब-इंस्पेक्टर को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया
इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में निगरानी थाना, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने विशेष धावा दल का गठन किया और जाल बिछाकर सब-इंस्पेक्टर को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है। निगरानी टीम के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानिए आरोपी दरोगा पर क्या आरोप लगा है
निगरानी टीम से मिली जानकारी भास्कर कुमार मिश्रा पूर्णिया जिले के निवासी हैं और वर्ष 2019 बैच के दारोगा हैं। पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि उनके भाई आनंद कुमार को एक अपहरण मामले में आरोपी बनाया गया था। बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद केस के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) भास्कर कुमार मिश्रा द्वारा केस डायरी से नाम हटाने के बदले रुपये की मांग की जा रही थी। अमन कुमार ने बताया कि मांग पूरी नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार को सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें सदर थाना बुलाया, जहां निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।