{"_id":"698177037f30588047004ff0","slug":"muzaffarpur-bihar-news-thieves-inter-in-two-house-locked-the-house-owner-outside-property-worth-12-lakh-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3910798-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: आधी रात को दो घरों में घुसे चोर, परिवार को बाहर से बंद कर 12 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: आधी रात को दो घरों में घुसे चोर, परिवार को बाहर से बंद कर 12 लाख की संपत्ति लेकर हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarpur Crime: अहियापुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में आधी रात चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। परिवार को बाहर से बंद कर 12 लाख की ज्वेलरी और नकदी चोरी की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घरों में चोरी के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद गांव में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आधी रात के बाद घर में घुसे चोरों ने गृह स्वामियों और उनके परिवार को बाहर से बंद कर दिया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
Trending Videos
दो सगे भाइयों के घर बने निशाना
चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाया, जिनके मालिक आपस में सगे भाई हैं। पीड़ित गृह स्वामी नीरज प्रसाद और शंभू प्रसाद के घरों से ज्वेलरी और नकदी की चोरी की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित नीरज प्रसाद की पत्नी ने बताया कि देर रात चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।
पढ़ें- Bihar News: इंटर के छात्र ने लॉज में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कमरा सील; जांच में जुटी पुलिस
12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
चोरी के बाद जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। दोनों घरों से करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। पीड़िता के अनुसार, उनकी और उनकी मां की कीमती ज्वेलरी के साथ नकदी भी चोर ले गए। घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग मां और दो बच्चे मौजूद थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल टीम की मदद
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी की पुष्टि हुई है और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। दोनों घरों के पास लीची का बागान है, आशंका है कि चोर इसी रास्ते घर में दाखिल हुए होंगे। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।
