सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : three year minor child traceless family in panic police searching him

Bihar News: तीन साल का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार; जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज़फ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मुज़फ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम मो. आयान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। कुरकुरे लाने घर से निकला बच्चा वापस नहीं लौटा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur Bihar news : three year minor child traceless family in panic police searching him
मासूम बच्चा लापता
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन वर्षीय मासूम बच्चा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र की है, जहां बच्चे के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल है।

Trending Videos

लापता बच्चे की पहचान शिवदाहा बरेल गांव निवासी तीन वर्षीय मो. आयान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयान सोमवार की शाम अपने घर से पास की दुकान पर कुरकुरे लाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब काफी देर तक बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव की गलियों, खेत-खलिहानों और आसपास के इलाकों में घंटों तक खोजबीन की गई, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका। बच्चे के लापता होने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम आयान की मां, जो गांव में ही आंगनबाड़ी सेविका हैं, ने बच्चे की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने किसी साजिश या अपहरण की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।


ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मदद

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने बेनीबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम गांव और आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है और हर संभावित कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed