{"_id":"6982cf7b5550649b760507fd","slug":"bihar-news-patna-gets-a-new-civil-surgeon-dr-yogendra-prasad-mandal-given-responsibility-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को सौंपी गई जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
Patna News: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को अगले आदेश तक पटना का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। पूर्व सीएस के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है।
पटना के नए सिविल सर्जन बने डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले में सिविल सर्जन पद पर नई नियुक्ति की गई है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को अगले आदेश तक पटना का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। यह व्यवस्था पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है।
Trending Videos
सेवानिवृत्ति के बाद अस्थायी प्रभार की व्यवस्था
उल्लेखनीय है कि शनिवार को डॉ. अविनाश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के पश्चात अस्थायी रूप से डॉ. माला श्रीवास्तव को सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा गया था। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें- अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला: शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी; बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप
3 फरवरी की अधिसूचना में स्पष्ट हुई नई नियुक्ति
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 फरवरी की देर शाम जारी अधिसूचना में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को वित्तीय शक्तियों सहित पटना का सिविल सर्जन बनाए जाने की जानकारी दी गई। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
नियमित पदस्थापन के बाद समाप्त होगी अस्थायी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही सिविल सर्जन पद पर नियमित पदस्थापन किया जाएगा, यह अस्थायी व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी। विभाग द्वारा जारी आदेश की प्रति सभी वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
