Bihar News: इलाजरत कैदी की मौत से मुजफ्फरपुर में हलचल, नशा मामले में हुआ था गिरफ्तार; क्या है मामला?
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इलाजरत कैदी अमित कुमार की मौत हो गई। उसे नशे के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच चीत्कार मच गई। मृतक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के निवासी अमित कुमार, पिता दिवंगत बलराज महतो, लकड़ीढाई नगर थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया।
पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन
बंदी की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में मेडिकल बोर्ड के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है और आगे की कार्रवाई भी जारी है।
गिरफ्तारी और बीमारी का घटनाक्रम
मृतक के परिजन रंजीत ने बताया कि मिठनपुरा थाना पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है और उसकी हालत गंभीर है, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया। बाद में उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इसके अगले दिन उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद 13 मार्च को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने यह भी बताया कि उनका भाई नशे का सेवन करता था और नशे का आदी था।
पढ़ें- Bihar News: सिलिंडर ब्लास्ट से ऊष्मामठ बाजार में हड़कंप, छह से ज्यादा लोग झुलसे; DMCH में पांच का इलाज जारी
पुलिस ने क्या बताया?
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बंदी कुछ दिनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। मृतक को बीते दिनों मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्च रोड से पकड़ा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.