{"_id":"69caa735c98cf6e8ac09bd90","slug":"muzaffarpur-bihar-news-young-lady-murder-murder-by-gun-shot-police-investigate-more-detail-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4109382-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: युवती की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में फैली सनसनी; क्या मोबाइल फोन से खुल जाएगा राज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: युवती की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में फैली सनसनी; क्या मोबाइल फोन से खुल जाएगा राज?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में देर शाम एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती की हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल।
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर हनुमान मंदिर के पास देर शाम एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज की निवासी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास की जताई जा रही है। मृतका के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान में कई तरह की बात की चर्चा होने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा भी पहुंचकर पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हों सका है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट
गहरा रही ये आशंका
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है देर शाम को मंदिर से चंद कदम की दूरी तक वह युवती आई थी और इस दौरान में उसके साथ में एक युवक दिखाई दिए। वारदात के बाद से वह युवक गायब हो गया आशंका है कि उसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया
इस घटना को लेकर के पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि हत्या की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल को शुरू कर दी गई है। मृतका शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया है FSL भी जांच कर रही है। मौके पर गोली का एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos