सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar muzaffarpur speeding car hits bike rider vaishali youth dies ballia overbridge accident

Bihar: सड़क पर काल बनकर दौड़ी कार, बाइक सवार को रौंदा, तड़प-तड़प कर गई युवक की जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित बलिया ओवरब्रिज के पास गुरुवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

bihar muzaffarpur speeding car hits bike rider vaishali youth dies ballia overbridge accident
सड़क दुर्धटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां बलिया स्थित ओवरब्रिज के पास गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना के बाद युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जख्मों को न सहते हुए युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वैशाली जिले के रहने वाले युवक के रूप में हुई पहचान

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मृतक बाइक सवार की पहचान वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव के निवासी विनोद दास के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है। हादसे के वक्त युवक के पास से मिले पहचान पत्र (आईडी कार्ड) की मदद से उसकी शिनाख्त हो सकी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से हाजीपुर जाने के दौरान हुआ हादसा

घटना को लेकर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अपनी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान उसी दिशा में (हाजीपुर की तरफ) जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी बाइक भी पास ही जा गिरी। इस खौफनाक हादसे को अंजाम देने के बाद कार का चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

पुलिस ने कार की जब्त, परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस मामले में कुढ़नी थाना प्रभारी ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में वैशाली निवासी युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान करने के बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार कार चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


यह खबर भी पढ़ें-Bihar : फैजल खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर अड़े रौशन आनंद, समर्थकों संग थाने के बाहर धरने पर बैठे

बलिया ओवरब्रिज पर लगातार बढ़ रहे हैं हादसे

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बलिया ओवरब्रिज पर खतरनाक सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें मासूम लोगों की जान जा रही है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और प्रशासन को जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed