सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Objectionable video of block chief with dancer went viral on social media Motihari Bihar

Bihar News: मोतिहारी में प्रखंड प्रमुख का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, नर्तकी के साथ डांस का दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को नर्तकी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नाचते हुए दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में बंजरिया प्रखंड प्रमुख पप्पू यादव हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Objectionable video of block chief with dancer went viral on social media Motihari Bihar
वायरल वीडियो में दिखते प्रखंड प्रमुख
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक प्रखंड प्रमुख का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बंद कमरे में भोजपुरी गानों पर एक नर्तकी के साथ नाचते और आपत्तिजनक हरकतें करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बंजरिया प्रखंड के प्रमुख पप्पू यादव हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग एक जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के कथित आचरण को लेकर सवाल उठा रहे हैं और इसे जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि की प्रतिक्रिया नहीं
इस मामले में संबंधित जनप्रतिनिधि से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर उनकी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: दोस्त का पत्नी से था अवैध संबंध, युवक को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला सम्मान को लेकर भी उठे सवाल
गौरतलब है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर सरकार और समाज की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में इस तरह के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा दोनों देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed