सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarhi-robbery-near-kanhauli-police-station-bomb-blast-loot-nepal-border-escape

Bihar News: नेपाल सीमा के पास हथियारबंद डकैतों ने की लाखों की लूट, बम फोड़कर भागे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतामढ़ी जिले के भाषर गांव में देर रात हथियारबंद डकैतों ने किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान लूट लिया।

sitamarhi-robbery-near-kanhauli-police-station-bomb-blast-loot-nepal-border-escape
घटनास्थल पर बिखरी समान और घायल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल सीमा के पास स्थित जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी डकैती को अंजाम दिया। कन्हौली थाना क्षेत्र के भाषर गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों ने लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिए।

Trending Videos

बम विस्फोट कर फैलाई दहशत, नेपाल की ओर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैतों ने इलाके में खौफ फैलाने के लिए कई बम भी फोड़े। तेज धमाके और धुएं से पूरा क्षेत्र डर और हड़कंप में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी वारदात के बाद नेपाल सीमा की ओर भाग निकले। सीमावर्ती इलाके में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

पुलिस अलर्ट, एफएसएल टीम जुटी साक्ष्य जुटाने में

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को बुलाकर विस्फोट और लूट से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूरे इलाके में डर का माहौल कायम है।

सुरक्षा पर उठे सवाल, 2017 की घटना याद दिलाई
जानकारी के मुताबिक, 2017 में भी इसी कारोबारी के घर लूट हुई थी। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों द्वारा वारदात कर नेपाल सीमा में भागने की घटनाएं पहले भी हुई हैं। अब लोग पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed