पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna metro expanded from bhootnath to malahi pakri cm samrat chaudhary

पटनावासियों को बड़ी सौगात! आज से तीन KM और दौड़ेगी मेट्रो, इन इलाकों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Wed, 01 Jul 2026 08:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 08:47 PM IST
सार

पटना मेट्रो का पहला कॉरिडोर अब तीन किलोमीटर और बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो जुलाई को भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक लगभग छः किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। आगे इस रूट को भूमिगत करते हुए पटना जंक्शन तक ले जाने की तैयारी भी तेजी से चल रही है।

विज्ञापन
Patna metro expanded from bhootnath to malahi pakri cm samrat chaudhary
पटना मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो सेवा का विस्तार करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन के बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर और बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क
विदित हो कि पटना में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मेट्रो सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत करीब 13,365 करोड़ रुपये की लागत से पटना मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रथम चरण के पहले कॉरिडोर में छः अक्टूबर 2025 को आईएसबीटी से भूतनाथ तक करीब 3.2 किलोमीटर मेट्रो सेवा शुरू की गई थी। अब करीब आठ महीने बाद दो जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का विस्तार करेंगे। इसके बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक लगभग छः किलोमीटर तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों का आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


मलाहीपकड़ी के बाद भूमिगत दौड़ेगी मेट्रो
मलाहीपकड़ी के आगे मेट्रो को भूमिगत मार्ग पर संचालित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। योजना के अनुसार मलाहीपकड़ी के बाद मेट्रो भूमिगत होकर पीएमसीएच, गांधी मैदान, डाकबंगला और पटना जंक्शन तक पहुंचेगी। इस रूट पर राजेंद्र नगर, मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना साइंस कॉलेज, पीएमसीएच, गांधी मैदान और आकाशवाणी सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा खेमनीचक मेट्रो स्टेशन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार भूतनाथ और मलाहीपकड़ी के बीच खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। मेट्रो आगे मीठापुर, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान और करबिगहिया होते हुए पटना जंक्शन तक जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगले एक पखवाड़े के भीतर खेमनीचक स्टेशन को भी यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है।


यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

'बेहतर यातायात सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता'
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो जुलाई को भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक मेट्रो सेवा का विस्तार करेंगे। इसके बाद आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक करीब छः किलोमीटर तक मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पटनावासियों को बेहतर और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed