सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Amrit Bharat Express New Train to Run Between Bihar and Maharashtra From 27 June

Amrit Bharat Express: बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी सौगात, 27 जून से दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह Updated Tue, 23 Jun 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ने बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए 27 जून 2026 से पुणे-दानापुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है। ट्रेन डीडीयू, बक्सर और आरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी तथा 18 कोचों के साथ संचालित होगी।

Amrit Bharat Express New Train to Run Between Bihar and Maharashtra From 27 June
अमृत भारत एक्सप्रेस - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। भारतीय रेलवे 27 जून 2026 से पुणे और दानापुर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन दोनों राज्यों के यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और किफायती सफर का नया विकल्प प्रदान करेगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 11431/11432 पुणे-दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी। पुणे से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि दानापुर से हर सोमवार को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीयू, बक्सर और आरा होकर चलेगी ट्रेन
नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन), प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल मार्ग से किया जाएगा। इससे बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह रहेगा पुणे से दानापुर का समय
ट्रेन संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून 2026 से प्रत्येक शनिवार को पुणे से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रविवार रात 9:43 बजे डीडीयू स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:50 बजे बक्सर और 11:38 बजे आरा में ठहराव करते हुए सोमवार तड़के 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

दानापुर से पुणे का शेड्यूल
वापसी में ट्रेन संख्या 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को सुबह 3:30 बजे दानापुर से खुलेगी। यह ट्रेन 3:56 बजे आरा, 4:50 बजे बक्सर और 7:15 बजे डीडीयू स्टेशन पर रुकेगी। विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन मंगलवार सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: अति पिछड़ा महासम्मेलन सीएम सम्राट ने अपराधियों को दिया बड़ा मैसेज, नित्यानंद और प्रमोद ने क्या कहा?

18 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के मुताबिक इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 शयनयान (स्लीपर) कोच, 7 सामान्य श्रेणी के कोच, 1 पैंट्रीकार तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। ट्रेन में लंबी दूरी के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रेलवे का मानना है कि इस नई सेवा के शुरू होने से बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और दोनों राज्यों के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed