{"_id":"6a5fa2367448f368810bd585","slug":"bakhtiyarpur-tte-suspended-after-assault-video-viral-danapur-railway-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"TTE का थप्पड़ मारने वाला VIDEO पड़ा भारी! वायरल होते ही रेलवे ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TTE का थप्पड़ मारने वाला VIDEO पड़ा भारी! वायरल होते ही रेलवे ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Tue, 21 Jul 2026 10:19 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:19 PM IST
सार
बख्तियारपुर जंक्शन पर तैनात टीटीई का कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। संबंधित टीटीई कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
टीटीई कुंदन कुमार निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर जंक्शन पर तैनात एक टिकट परीक्षक (टीटीई) का कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले में संबंधित टीटीई कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना 18 जुलाई 2026 की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टीटीई एक लुंगी पहने व्यक्ति के साथ ट्रैक पर लात-घूंसों से मारपीट करते हुए तथा दूसरे व्यक्ति का कॉलर पकड़कर खींचते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
रेलवे ने तुरंत की निलंबन की कार्रवाई
मामले की जांच के बाद पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने संबंधित टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
'मारपीट किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं'
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि रेलवे में अनुशासन और यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में मारपीट या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।
यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
रेलवे प्रशासन ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों के आचरण और यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।