सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar BJP: BJP will run training campaign in Bihar, know what CM Samrat Chaudhary told the workers

Bihar BJP: बिहार में भाजपा चलाएगी प्रशिक्षण महाभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 23 Apr 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी बिहार में प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर रही है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। सीएम सम्राट चौधरी इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत की। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Bihar BJP: BJP will run training campaign in Bihar, know what CM Samrat Chaudhary told the workers
बैठक को संबोधित करते सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में खास बैठक की गई। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं का सतत प्रशिक्षण ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें विचारधारा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशिक्षण महाभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Trending Videos


52 जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन के सभी 52 जिलों में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे हर स्तर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: विजय चौधरी ने बताया- नीतीश कुमार ने भाजपा का CM क्यों बनाया; बोले- सम्राट चौधरी उन्हीं की पसंद से बने

'प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें कार्यकर्ता'
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त वाहक है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जनसेवा की भावना का विकास होता है, जो संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रशिक्षण की विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed