Bihar: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, बूथ स्तर तक तैयारियों के निर्देश
बिहार प्रदेश भाजपा की वर्चुअल संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत करीब 700 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार प्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यक्रम टोली, जिला प्रशिक्षण वर्ग टोली, जिला आपातकाल एवं काला दिवस टोली सहित करीब 700 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप वर्मा ने भी मार्गदर्शन दिया।
आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए गए निर्देश
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं। इन कार्यक्रमों को सफल और प्रभावी ढंग से आयोजित करना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जिला और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम अनुशासन, गंभीरता और व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराया जाए।
23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी जाएगी श्रद्धांजलि
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राज्य के सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
25 जून को मनाया जाएगा काला दिवस
उन्होंने कहा कि 25 जून को लोकतंत्र पर लगाए गए आपातकाल की स्मृति में जिला और मंडल मुख्यालयों पर काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान आपातकाल के दौर को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-NEET Re-Exam: आज पटना समेत बिहार के 35 शहरों में नीट पुनर्परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा
‘मन की बात’ का बूथ स्तर पर होगा सामूहिक श्रवण
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रत्येक बूथ पर सामूहिक श्रवण कराया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट सरल एप के माध्यम से अपलोड की जाएगी।
डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान भी चलेगा
बैठक में बताया गया कि 23 जून से 7 जुलाई तक सरल एप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंडल स्तर के सभी मोर्चा पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और बूथ टोली के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्राप्त कराने का लक्ष्य रखा गया है।
सभी कार्यक्रमों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर
संजय सरावगी ने सभी संगठनात्मक इकाइयों से आह्वान किया कि तय तिथि, समय और स्थान पर सभी कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की सूचना, छायाचित्र और प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराए जाएं ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।