सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Women lead in voting in Bihar elections, first phase, second phase voting, NDA Grand Alliance

Bihar Election: वोटिंग में महिलाएं सबसे आगे, इन जिलों की महिला मतदाताओं ने अधिक प्रभावित किया? पूरा गणित देखें

Aditya Anand आदित्य आनंद
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:45 AM IST
सार

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही। 

विज्ञापन
Bihar Election: Women lead in voting in Bihar elections, first phase, second phase voting, NDA Grand Alliance
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 14 नवंबर को परिणाम भी सामने आ जाएंगे। इस पूरे चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। आधी आबादी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कभी सुबह में भी घर से निकलने में कतराने वाली महिला मतदाताओं ने सारे मिथक तोड़ दिए और शाम तक वोट देने के लिए बूथ पर आती दिखीं। परिणाम यह हुआ कि पहले चरण में पुरुषों की तुलना में 7.48 फ़ीसदी और दूसरे चरण में 10.15 फ़ीसदी अधिक महिलाओं ने वोट किया। 

Trending Videos


दूसरे चरण ने पहले चरण का भी रिकॉर्ड तोड़ा
पहले चरण में महिलाओं के वोट का आंकड़ा 80 फ़ीसदी के पार नहीं पहुंचा था। मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत पांच जिलों में ही महिलाओं से 75 फीसदी से अधिक वोटिंग की थी। लेकिन दूसरे चरण में सारे रिकॉर्ड टूट गए। सुपौल किशनगंज पूर्णिया कटिहार में 80 फ़ीसदी से अधिक महिलाओं ने वोटिंग की। किशनगंज में सबसे अधिक 88.57 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। यहां पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने महज 69.07 फीसदी ही वोट किया था। वही सुपौल में 83.69 फीसदी, पूर्णिया में 83.66 फीसदी, कटिहार में 84.13 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। इन जिलों की महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक प्रभावित किया। आइए जानते हैं, दोनों चरणों में किस जिले में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया...
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव के लिए हुई वोटिंग का आंकड़ा अंतिम तौर पर यह रहा

क्र.सं. जिले का नाम पुरुष मतदान (%) महिला मतदान (%) कुल मतदान (%)
01 पश्चिम चंपारण 66.71 77.74 71.84
02 पूर्वी चंपारण 66.36 77.49 71.55
03 शिवहर 62.95 75.43 68.76
04 सीतामढ़ी 61.71 73.94 67.41
05 मधुबनी 55.39 73.79 64.04
06 सुपौल 62.98 83.69 72.81
07 अररिया 63.84 78.27 70.71
08 किशनगंज 69.07 88.57 78.17
09 पूर्णिया 70.30 83.66 76.61
10 कटिहार 74.58 84.13 79.11
11 मधेपुरा 62.80 77.04 69.59
12 सहरसा 63.49 75.86 69.38
13 दरभंगा 56.84 71.25 63.66
14 मुजफ्फरपुर 67.58 76.57 71.81
15 गोपालगंज 58.32 76.04 66.64
16 सिवान 54.12 67.95 60.61
17 सारण 59.93 68.26 63.86
18 वैशाली 65.77 71.55 68.50
19 समस्तीपुर 66.78 77.42 71.74
20 बेगूसराय 66.10 74.15 69.87
21 खगड़िया 62.87 73.53 67.90
22 भागलपुर 66.32 69.26 67.75
23 बाँका 65.81 76.34 70.78
24 मुंगेर 61.62 64.02 62.74
25 लखीसराय 63.99 66.13 64.98
26 शेखपुरा 60.46 63.68 61.99
27 नालंदा 58.80 60.93 59.81
28 पटना 60.05 57.88 59.02
29 भोजपुर 58.69 61.28 59.90
30 बक्सर 60.90 63.17 61.97
31 कैमूर (भभुआ) 66.20 71.32 68.61
32 रोहतास 61.42 64.15 62.71
33 अरवल 62.84 65.81 63.82
34 जहानाबाद 63.67 67.30 65.37
35 औरंगाबाद 62.82 68.45 65.47
36 गया 65.95 71.94 68.78
37 नवादा 55.09 60.86 57.84
38 जमुई 65.78 73.97 69.69

Bihar Election Result: नए आंकड़े एग्जिट पोल पर उठा रहे सवाल; कल बिहार चुनाव परिणाम आएगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed