सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar new cm after nitish kumar rajya sabha nomination nitish kumar tenure as cm bihar news

Bihar CM: नीतीश कुमार कितनी बार रहे हैं मुख्यमंत्री? कब-कब नीतीश कुमार ने बदला रुख, जानिए पूरा इतिहास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Nitish Kumar : बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? यह सवाल आ गया है, क्योंकि सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की सूचना दे दी है। वह 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।

bihar new cm after nitish kumar rajya sabha nomination nitish kumar tenure as cm bihar news
नीतीश कुमार - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से दिल्ली भेजने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब रही। नवंबर में हुए चुनाव भले ही नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए को जीत मिली थी, लेकिन अब वह चेहरा राज्यसभा जा रहा है। 2005 से 2025 तक विभिन्न परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 10 बार शपथ ली थी। अब वह राज्यसभा के लिए नामांकन कर रहे हैं। आइए जानते हैं, कब-कब मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश ने शपथ ली और अब आगे कौन-सा चेहरा सामने आएगा?

Trending Videos


कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री, महिला चेहरे की भी चर्चा
भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार चौंकाने वाला काम करती रही है, खासकर चेहरे को लेकर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन को लाने के फैसले के बाद अब नीतीश कुमार को राज्यसभा का रास्ता दिखाने के रूप में नया चौंकाने वाला फैसला सामने आ चुका है। ऐसे में 2020 चुनाव के पहले चल रहे भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय या 2025 चुनाव के पहले चर्चा में रहे सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसकी गारंटी देता हुआ कोई सामने नहीं आ रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नितिन नवीन का नाम आने के पहले उनके भी बिहार सीएम बनने की चर्चा थी। बीच में भाजपा कोटे की मंत्री श्रेयसी सिंह का भी नाम उभरा था। अब देखना है कि इन नामों में से कोई रहता है या कोई चौंकाने वाला ही चेहरा सामने किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीतीश कुमार के दो दशकों के राजनीतिक सफर, पहली बार कब सीएम बनें...


2000: पहली बार सिर्फ सात दिन के लिए सीएम बने नीतीश
नीतीश कुमार पहली बार 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत न जुटा पाने की वजह से उन्हें 10 मार्च 2000 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बिहार में 2005 में हुए चुनाव में नीतीश भाजपा के समर्थन से दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए। 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने नीतीश को ही सीएम बनाया। 


2014: हार की जिम्मेदारी ले छोड़ा पद
लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री पद सौंपा। हालांकि, 2015 में जब पार्टी में अंदरुनी कलह शुरू हुई तो नीतीश ने मांझी को हटाकर एक बार फिर खुद सीएम पद ग्रहण किया। 

Bihar CM: मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण खरमास के पहले या बाद

2015: महागठबंधन के साथ दर्ज की जीत
2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन (जदयू, राजद, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन) की एनडीए के खिलाफ जीत के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने। यह कुल पांचवीं बार रहा, जब नीतीश ने सीएम पद की शपथ ली। 

2017: तेजस्वी पर लगे आरोप, महागठबंधन छोड़ एनडीए से जुड़े
राजद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया। उन्होंने जुलाई 2017 में ही पद से इस्तीफा दिया और एक बार फिर एनडीए का दामन थाम कर सीएम पद संभाला। 

2020: जदयू की कम सीटें, फिर भी बने सीएम
2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की। हालांकि, जदयू की सीटें भाजपा के मुकाबले काफी घट गईं। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। हालांकि, भाजपा में उनके मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय तक पसोपेश की स्थिति रही। अब नीतीश ने एनडीए से अलग होने का एलान कर एक बार फिर इस्तीफा दे दिया है।

2022: महागठबंधन में लौटे, बने 8वीं बार सीएम
एनडीए से अलग होने के एलान के ठीक बाद नीतीश कुमार ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन से जुड़ने का एलान कर दिया। इसी के साथ यह तय हो गया कि नीतीश कुमार अब आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ  लेंगे। मंगलवार शाम तक शपथग्रहण के समय का एलान भी हो गया। बुधवार को उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

2024: महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में गए
जनवरी 2024 में, भ्रष्टाचार की बात कह सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ दिया। महागठबंधन और खासकर तेजस्वी यादव पर गड़बड़ करने का आरोप लगााय। नीतीश कुमार ने एक बार फिर महाएनडीए में शामिल हो गए और नौंवी बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2025: दसवीं बार नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
नवंबर 2025, में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह बिहार में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री भी हैं। बिहार में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा है। इस तरह वह बिहार के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए, जिन्होंने 10 बार सीएम पद की शपथ ली है। उनके नाम बिहार में सबसे लंबे समय पर सत्ता में रहने का रिकॉर्ड पहले से ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed