सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: GAD Bihar transfers IAS CK Anil; Transfer posting of BAS officers also,CM Samrat Chaudhary News

Bihar News: सम्राट सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार से सीके अनिल को हटाया; BAS के अधिकारियों का भी तबादला हुआ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 28 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Transfer Posting News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों के तबादले के सिलसिला जारी है। आज भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। आइये जानते हैं कौन-कहां गए?

 

Bihar News: GAD Bihar transfers IAS CK Anil; Transfer posting of BAS officers also,CM Samrat Chaudhary News
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

28 अप्रैल को बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें सबसे चर्चित तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुआ। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सीनियर आईएएस अधिकारी सीके अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें अगले आदेश बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना में परामर्शी पद पर नियुक्त किया गया है।

Trending Videos


हड़ताल खत्म नहीं करवा पाने का आरोप
2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने के बाद जब तत्कालीन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान सौंपी गई थी, तब सीनियर आईएएस अधिकारी सीके अनिल काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में काफी बदलाव किए थे। अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी को कई ऐसे दिशा निर्देश दिए थे जो कि सुर्खियों में रहे थे। हड़ताल पर गए राजस्व सेवा के अधिकारी आरोप लगाते रहे कि सीके अनिल के रवैया भी प्रदर्शन का एक कारण बना। अब यह कहा जा रहा है कि सीके अनिल हड़ताल खत्म कराने में कामयाब नहीं हो पाए इसलिए उन्हें हटा दिया गया। इस कार्रवाई से पहले इसी विभाग में सचिव के पद पर काम कर रहे आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा का भी तबादला किया गया था। अब प्रधान सचिव सीके अनिल के तबादले से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : पिता नीतीश कुमार निकले थे निश्चय यात्रा पर, निशांत निकलेंगे 'निश्चय रथ' से; क्या है आगे की तैयारी

बंदोबस्त पदाधिकारियों का भी हुआ तबादला
सामाान्य प्रशासन विभाग की ओर से बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें अपर समाहर्त्ता और बंदोबस्त पदाधिकारी शामिल हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, पुरुषोत्तम को औरंगाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी, किरण सिंह को जहानाबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी (अरवल के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार,), बुद्ध प्रकाश को सुपौल का बंदोबस्त पदाधिकारी (सहरसा के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार), पारूल प्रिया को वैशाली का बंदोबस्त पदाधिकारी, विनोद कुमार तिवारी को पूर्णिया का बंदोबस्त पदाधिकारी (किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार), संजय कुमार राय को जमुई का बंदोबस्त पदाधिकारी, अखिलेश कुमार को सारण, नवीन कुमार को कैमूर, नीरज कुमार दास को बक्सर और मुश्तकीम को शेखपुरा का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed