सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda employee death on duty wedding tragedy heart attack suspected bihar thana case

Bihar News: ड्यूटी के दौरान स्टोरकीपर की गई जान, शादी वाले घर में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के सर्किल ऑफिस में ड्यूटी के दौरान स्टोरकीपर सुदिल पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

nalanda employee death on duty wedding tragedy heart attack suspected bihar thana case
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के सर्किल ऑफिस में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां तैनात एक स्टोरकीपर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भागन विगहा ओपी क्षेत्र के बोकना गांव निवासी स्वर्गीय वीरजे पासवान के 53 वर्षीय पुत्र सुदिल पासवान के रूप में हुई है।
Trending Videos


ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुदिल पासवान कार्यालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनके साथ काम कर रहे सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी की खुशियां पल में बदली शोक में
इस घटना ने एक परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। दरअसल, मृतक के भाई उपेंद्र पासवान की बेटी की शादी थी और सकसोहरा के कैम गांव से बारात आई हुई थी। घर में जश्न का माहौल था और बारातियों के स्वागत की रस्में चल रही थीं। इसी बीच सुदिल पासवान की मौत की खबर मिली, लेकिन परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने हिम्मत दिखाते हुए यह दुखद खबर बाकी सदस्यों और मेहमानों से छुपाए रखी।

शादी की रस्में पूरी होने के बाद दी गई जानकारी
परिजनों ने भारी मन से शादी की सभी रस्में पूरी करवाईं और बेटी की विदाई के बाद ही इस घटना की जानकारी सबको दी गई। इसके बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियां मातम में बदल गईं।

परिजनों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका
मृतक के भाई मधुसूदन पासवान ने बताया कि सुदिल को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वे पूरी तरह स्वस्थ थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सुदिल पासवान अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी का परिवार छोड़ गए हैं। वे रात करीब 10 बजे ड्यूटी खत्म कर भतीजी की शादी में शामिल होने घर जाने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, हालांकि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने कहा है कि यदि परिजनों की ओर से आवेदन मिलता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed