सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar news Population control cannot be achieved only by enacting law says cm Nitish Kumar

Bihar News : नीतीश कुमार बोले, सिर्फ कानून बनाकर नहीं किया जा सकता जनसंख्या नियंत्रण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कानून बनाने से मकसद पूरा नहीं होगा। इसके लिए महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी है। प्रजनन दर को शिक्षा से ही नियंत्रित किया जा सकता है।  

bihar news Population control cannot be achieved only by enacting law says cm Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि महज कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जा सकता। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए एक बयान को लेकर मीडिया के एक सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने यह प्रतिक्रिया दी है। पटेल ने रायपुर में कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार शीघ्र ही कानून बनाएगी। 
Trending Videos


बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून बनाने से मकसद पूरा नहीं होगा। इसके लिए महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी है। प्रजनन दर को शिक्षा से ही नियंत्रित किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि बिहार में प्रजनन दर में तीन फीसदी की कमी आई है। राज्य में महिलाओं को शिक्षित करने से ही यह संभव हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले चार-पांच सालों में जनसंख्या दर दो फीसदी तक और कम होगी। समस्तीपुर में रविवार को हुई पांच लोगों की मौत पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि यह दुखद है। संबंधित विभाग जांच कर रहे हैं।

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि सिर्फ कानून बना देना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रभावी रूप से जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करना बेहद आवश्यक है।

कुमार ने यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। रायपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हाल में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाएगा।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘जब हम लोग सरकार में आए थे तो प्रजनन दर 4.3 प्रतिशत थी जो अब घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है।’’

उन्होंने कहा कि 2012-13 में इसे लेकर अध्ययन कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामने आया कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तब देश और राज्य में प्रजनन दर दो फीसदी ही रही। उन्होंने कहा कि अगर पत्नी इंटर पास है तो जो देश की प्रजनन दर से भी थोड़ा कम बिहार में था।

नीतीश ने कहा कि अध्ययन के बाद लड़कियों को और शिक्षित करने पर जोर दिया गया तथा उसी का नतीजा है कि लड़कियां पढ़ने लगी हैं और अब प्रजनन दर राज्य में घटकर 4.3 से तीन फीसदी पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये जो काम हमलोग कर रहे हैं उसको जारी रखेंगे तो चार-पांच साल में प्रजनन दर दो फीसदी पर पहुंच जाएगी।’’

नीतीश ने कहा कि सिर्फ नियम और कानून बना देने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि काम ऐसा हो कि सभी लोग स्वयं उसका अनुसरण करने लगें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सबका अपना-अपना विचार है। हमारा इस पर अपना विचार है। सबको जागरूक कीजिए। तभी फायदा होगा। लड़की जब पढ़ लेगी तो सब ठीक होगा।’’

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में नीतीश ने 173 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed