सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : upendra Kushwaha targeted media on breakdown news of RLM party familism gossip Bihar Politics

Bihar Politics : पार्टी में बगावत या परिवारवाद के सवाल पर भड़के कुशवाहा? कहा- अपनी प्रतिष्ठा का तो ख्याल रखिए

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Dec 2025 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : क्या उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? यह चर्चा अभी जोरों पर इसलिए है, क्यों कि कुशवाहा की लिट्टी-चोखा पार्टी के बाद से वह लगातार तनाव में हैं। यही वजह है कि उन्होंने इसका भड़ास सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दिखाया है।  

Bihar News : upendra Kushwaha targeted media on breakdown news of RLM party familism gossip Bihar Politics
Upendra Kushwaha - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार का मौसम घने कोहरे और भीषण ठंढ़ की चपेट में हैं, लेकिन बिहार की राजनीति इस भीषण ठंढ़ में भी काफी गर्म है। चाहे मामला राबड़ी आवास का हो, या तेजस्वी यादव के विदेश घुमने का, या फिर तेज प्रताप यादव की जान की सुरक्षा को लेकर उठी चर्चाओं का, लेकिन फिलहाल इससे भी ज्यादा चर्चा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की हो रही है। उपेन्द्र कुशवाहा अभी काफी गुस्से में दिख रहे हैं। उनका गुस्सा इस बार पत्रकारों पर है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जाहिर किया है। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bhumi : बिहार में किसकी जमीन खोद रहे विजय सिन्हा? वह चार काम, जिसमें काली कमाई के नाम पर मचा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, " मीडिया के बन्धूओं, आज कल आप लोग कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहें हैं मुझ पर...! मेरी नहीं तो कम से कम अपनी प्रतिष्ठा का कुछ तो ख्याल रखिए जनाब ! आपको पता है न कि तथ्यहीन, बेबुनियाद और बनावटी खबरों से किसी का कुछ बिगड़ता नहीं है। क्योंकि वैसी खबरों की उम्र महज दस-पांच दिनों की ही होती है।"
यह खबर भी पढ़ें-Weather News : बिहार में कोल्ड टॉर्चर, पटना में 9 दिनों से नहीं दिखे भास्कर; उड़ानों और ट्रेनों पर भी ब्रेक

इस वजह से कुशवाहा हैं परेशान 
हाल ही में कुशवाहा के आवास पर आयोजित लिट्टी-चोखा पार्टी में आरएलएम के तीन विधायक शामिल नहीं हुए। वहीं दूसरी तरफ कुशवाहा की पार्टी के माधव आनंद सहित चार विधायकों की भाजपा नेता नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीर ने इस चर्चा को आग में घी डालने का काम किया। इतना ही नहीं राजनीतिक गलियारों में कई कार्यकर्ताओं का चिराग पासवान की पार्टी में शामिल होने की भी खूब चर्चा हो रही है।  इन कहानियों के साथ पार्टी में टूट की चर्चाएओं को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा की परेशानी बढ़ी हुई है।
 यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'साहेब! हम जिंदा हैं', फौजी की जमीन हड़पने के लिए भू माफियाओं ने चली चाल, बनवाया फेक डेथ सर्टिफिकेट

परिवारवाद पर भी उठ रहे सवाल 
इतना ही नहीं उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के बाजापट्टी विधायक रामेश्वर महतो ने तो सीधे कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठा दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। उपर से अब सोशल मीडिया पर उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा अपनी बहू साक्षी मिश्रा को राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनवाने की मंशा भी खूब चर्चा बटोर रही है। राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू **साक्षी मिश्रा** को **राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष** बनवाना चाहते हैं। यह पद पहले माधव आनंद के पास था, जो उनके विधायक बनने के बाद खाली हुआ है। सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा ने इस पद के लिए अपनी बहू के नाम का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। हालांकि, कुशवाहा ने इन सभी दावों को एक सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed