सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics: JDU targets Lalu family and Rabri's residence: RJD, NDA, BJP. MLC Neeraj Kumar

Bihar : 'लिखकर सुरक्षा लौटाया नहीं, अंगरक्षकों को लेकर भी भ्रम फैला रहा लालू परिवार'- जदयू ने दी बड़ी जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jun 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: बिहार में सुरक्षा पर सियासत जारी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव इन दिनों बिना सुरक्षाकर्मी के ही अपने आवास से बाहर निकल रहे हैं। राजद आरोप लगा रहा है कि एनडीए सरकार लालू परिवार के साथ अन्याय कर रहा है। वहीं सत्ता पक्षा का कहना है कि लालू परिवार ने लिखित में अब तक सुरक्षा वापस नहीं की है। आइये जानते हैं जदयू की ओर से इस बारे में क्या क्या कहा गया?

Bihar Politics: JDU targets Lalu family and Rabri's residence: RJD, NDA, BJP. MLC Neeraj Kumar
बिहार में सुरक्षा पर सियासत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल लोकतंत्र का अभिन्न अंग होते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, लेकिन वे, उनका परिवार और उनकी पार्टी लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि बिहार सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है। जबकि सच्चाई यह है कि सुरक्षा वापस नहीं ली गई है, बल्कि उसमें कटौती की गई है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं सरकार में रह चुके हैं और उन्हें सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की पूरी जानकारी है। गृह विभाग के निर्धारित प्रावधानों के तहत उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। किसी भी व्यक्ति को यह राजनीतिक विशेषाधिकार नहीं है कि उसकी इच्छा के अनुसार सुरक्षा बढ़ा या घटा दी जाए।



सुरक्षा वापस लिए जाने का भ्रम फैला रहे हैं
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता से यह भी पूछना चाहिए कि जब उनके माता-पिता मुख्यमंत्री थे, तब पूर्व मुख्यमंत्री सतीश कुमार को कौन-सी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। उस समय उन्हें पर्याप्त सुरक्षा और सुविधाएं क्यों नहीं दी गईं? नीरज कुमार ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव बिहार या पटना में कितना समय बिताते हैं, फिर भी वे अतिरिक्त सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी करते हैं और सुरक्षा वापस लिए जाने का भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद को यह भी बताना चाहिए कि उसके शासनकाल में पार्टी नेताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं प्राप्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए लालू परिवार में किन्हें किस श्रेणी की सुरक्षा
राबड़ी आवास के मुद्दे पर नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को तीन बार नोटिस भेजा गया। जब अंतिम नोटिस जारी किया गया, तब इसे अन्याय बताने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जदयू के दो उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने कभी बड़े सरकारी बंगले की मांग नहीं की। इस मामले में उनसे सीख लेनी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जबकि तेजस्वी यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक उपलब्ध कराया गया है। वहीं सांसद मीसा भारती को भी तीन अंगरक्षक दिए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा हटाए जाने का भ्रम फैलाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर UP से ले आया बिहार

मंत्री नंद किशोर यादव का आखिर क्या दोष है?
उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में उनकी सुरक्षा वापस ली गई है, तो उसका प्रमाण प्रस्तुत किया जाए और सुरक्षा वापस करने संबंधी पत्र सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर बात होनी चाहिए, केवल मौखिक आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। जदयू नेता ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव को सुरक्षा नहीं चाहिए, तो वे लिखित रूप से इसकी सूचना दें। साथ ही 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर 39, हार्डिंग रोड स्थित आवास में चले जाएं। उन्होंने सवाल किया कि मंत्री नंद किशोर यादव का आखिर क्या दोष है, यह भी राजद को स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed