फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Result : Bihar Police result Bihar Police Recruitment Exam Result Released job vacancy job alert

Bihar Police : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी ऐसे देखें अपना परीक्षाफल

Fri, 26 Sep 2025 05:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है। बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में 'सिपाही' पद की 19,838 रिक्तियों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Result : Bihar Police result Bihar Police Recruitment Exam Result Released job vacancy job alert
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैI बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सिपाही संवर्ग में 'सिपाही' पद की 19,838 रिक्तियों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सिपाही संवर्ग में 'सिपाही' पद की 19,838 (उन्नीस हजार आठ सौ अड़तीस) रिक्तियों के लिए दिनांक 11 मार्च 2025 को विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत निकाला गया था। अब बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं के खाते में ऑनलाइन भेजे दस-दस हजार रुपये, जानिए किसे मिला इस योजना का लाभ
विज्ञापन


बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को आयोजित करने के लिए पूरे बिहार में कुल 627 परीक्षा केंद्र बनाये गए, जिसमें कुल 18,30,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा में कदाचार, प्राथमिकी या फिर गलत रॉल नंबर लिखने और प्रश्न-पुस्तिका नंबर अंकित करने के आधार पर कुल 71 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले वैध अभ्यर्थियों की संख्या 13,30,050 रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव में उतरने के लिए दल का किया एलान, 'अमर उजाला' ने पहले बताया था

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed