BSEB Result : आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जारी करेगा रिजल्ट, ऐसे देखिए मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट
BSEB Result : आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। तीन दिनों तक मैरिट वेरिफिकेशन चलने के बाद आज परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विस्तार
आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिणाम अपराह्न 01:15 बजे जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल को वेबसाइट https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर देखा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें-BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए
तीन दिनों तक चला परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन
परीक्षा के परिणाम जारी होने से पहले बिहार बोर्ड, परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन करती है, जिसमें टॉप 5 से लेकर टॉप 10 सफल परीक्षार्थियों की भी घोषणा की जाती है। उस घोषणा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और बिहार सरकार के द्वारा आर्थिक पारितोष और लैपटॉप के साथ प्रशस्ति पत्र भी दी जाती है। मैट्रिक के परीक्षार्थियों का मैरिट वेरीफिकेशन गुरुवार और शुक्रवार को किया गया। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक इस बार 1035 परीक्षार्थियों का मेरिट वेरिफिकेशन किया गया है, इस वजह से शुक्रवार को 500 से अधिक विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन करने के बाद भी मैरिट वेरिफिकेशन करने के लिए 46 परीक्षार्थी शेष रह गए। उन परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन शनिवार को किया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'ये महोत्सव भाषा, संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन का जीवंत उत्सव', कार्यक्रम में बोले विधानसभा अध्यक्ष
अमर उजाला ने पहले ही बताया था कब आ रहा रिजल्ट
दरअसल में कल यानी शनिवार को इस बात की चर्चा तेज थी कि आज शनिवार को मैट्रिक का रिजल्ट आज जारी होगा, लेकिन अमर उजाना ने स्पष्ट किया था कि मैट्रिक का रिजल्ट आज नहीं, बल्कि रविवार या सोमवार को आएगा। अमर उजाला के आकलन सही हुआ और आज मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। वैसे भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट 30 मार्च तक प्रकाशित करने की संभावना जताई थी। शनिवार को परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन किये जाने के बाद आज रविवार को सरकारी कार्यालय बंद रहने के बाद भी आज रिजल्ट प्रकाशित किया जा रहा है। इस बात की आशंका अमर उजाला ने पहले ही कर दी थी कि परीक्षाफल रविवार या फिर सोमवार यानी 30 मार्च को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया जा सकता है। फिलहाल बिहार के लगभग 15 लाख विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.