सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Forecast Today: Dense Fog Cold IMD Yellow Alert Patna News in Hindi

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में घना कोहरा, यलो अलर्ट भी जारी; 24 घंटे बाद और बढ़ेगी ठंड, सावधान रहें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Dec 2025 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Weather Update Today: बिहार के कई जिलों के कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है। पटना समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

Bihar Weather Forecast Today: Dense Fog Cold IMD Yellow Alert Patna News in Hindi
बिहार में घने कोहरे का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में आज सुबह जब लोगों ने अपने घर की खिड़कियां खोली तो हैरान रह गए। घने कोहरे के कारण घर के बाहर 20 मीटर दूर भी देखना मुश्किल लग रहा था। पटना, दरभंगा समेत कई जिलों में घने कोहरे से लोग परेशान दिखे। धूप नहीं निकलने के कारण काफी ठंड महसूस हो रही है। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखे। अभिभावक पिछले दो दिन से स्कूल बंद करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन जिलाधिकारियों ने अब तक उनकी गुहार नहीं सुनी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Trending Videos


इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटे के दौरान एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। खासकर यात्रा करने वालों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि दृश्यता कम होने से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोल्ड वेव जैसी स्थिति भी बन सकती है

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इस कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिखने लगा है।

तेज पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने पर भी कनकनी हो रही है। नमी और ठंडी हवा के मिलने के कारण कोहरा बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने स्पष्ट कहा है कि अगले 24 घंटे के बाद दिन बाद ठंड और तेजी से बढ़गी। 22 दिसंबर के बाद बिहार में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन सकती है। यानी दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चला जाएगा। 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी एवं उत्तर मध्य बिहार के जिलों में सुबह घना कोहरा रहने के आसार हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 


जानिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। इस अवधि में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 22.5 से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस 17 दिसंबर को सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया और राज्य का न्यूनतम तापमान 9.1 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतर हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed