सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather There are chances of storm and rain in many districts of Bihar Red alert Patna weather forecast

Bihar: बिहार में आज कितनी जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं? चार जिलों में रेड अलर्ट; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 26 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। 

Bihar Weather There are chances of storm and rain in many districts of Bihar Red alert Patna weather forecast
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के आधे हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान हैं। खासकर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार में आज भी भीषण गर्मी के आसार हैं। वहीं आधे बिहार में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। कुछ जगहों पर तो ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार 19 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया) में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में तेज हवा के साथ भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण के आदापुर, घोड़ासहन, चिरैया, ढाका, तुरकौलिया, नरकटिया, पकड़ी दयाल, पताही, पिपराकोठी, फेनहारा, बंजरिया, बनकटवा, मोतिहारी, शिवहर जिले के पिपराही,  पुरनहिया, शिवहर, सीतमाढ़ी चरौत, डुमरा, परसौनी, परिहार, पुपरी, बथनाहा, बाजपट्टी, बैरगनिया, मेजरगंज, रीगा, सुप्पी, सुरसंड, सोनवर्षा, मधुबनी जिले के कलुआही, खजौली, जयनगर, बाबूबरही, बासोपट्टी, मदवापुर, मधुबनी, राजनगर, लदनिया, हरलाखी में तीव्र दर्जें की मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और वर्षा के आसार हैं। इस जिले में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। बाकी पटना और मगध प्रमंडल में सभी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन जिलों में सामान्य गर्मी रहेगी। यहां पर हीट वेव का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। 27 अप्रैल को पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में 30 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस  के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस  के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान अधिकतर आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। वहीं 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, 28 अप्रैल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, 29 अप्रैल को  अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि 30 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंशिक बादल के बीच गरज-तड़ित और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह का तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होगा। सूर्योदय सुबह करीब 5:14 से 5:18 बजे के बीच और सूर्यास्त शाम 6:18 से 6:20 बजे के बीच होगा। पटना में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि महीने के अंत में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। लोगों को धूप और लू से बचाव की सलाह दी गई है।
Census 2027: बिहार में अब तक 24 लाख से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, टॉप 10 में कौन से जिले हैं? लिस्ट देखिए

जानिए किस जिले में कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 44.4  दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा कैमूर (भभुआ) में 44.2 डिग्री सेल्सियस , गया और औरंगाबाद में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बक्सर में 41.1 डिग्री सेल्सियस, नालंदा (राजगीर) में 41.5 डिग्री सेल्सियस, पटना, शेखपुरा और अरवल में 40.8 डिग्री सेल्सियस  तापमान दर्ज किया गया। राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो सारण (छपरा) में 39.4 डिग्री सेल्सियस , सीवान में 39.6 डिग्री सेल्सियस , पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में 39.8 डिग्री सेल्सियस  और पश्चिम चंपारण (वाल्मीकिनगर) में 39.2 डिग्री सेल्सियस  तापमान रहा। वहीं भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जैसे जिलों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस  के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान अररिया के फोर्बिसगंज में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और सुपौल में न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि अधिकांश जिलों में यह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वर्षा के मामले में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि अररिया (फॉरबिसगंज) में 25.4 मिमी, पूर्णिया में 11.8 मिमी, सुपौल में 8.6 मिमी और मधेपुरा में 7.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed