फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC Result : Bihar Public Service Commission released results of 71bpsc preliminary examination

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, 14,261 उम्मीदवार हुए सफल

Tue, 18 Nov 2025 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Nov 2025 08:00 PM IST
सार

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 14,261 उम्मीदवार सफल हुए हैं। अभ्यर्थी अपने परीक्षाफल की जांच ऐसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC Result : Bihar Public Service Commission released results of 71bpsc preliminary examination
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 13,368 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसके साथ ही वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए 893 उम्मीदवार भी सफल हुए हैं। इस तरह इस कुल 14,261 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family: रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट को याद कर अब क्या लिखा? निशाने पर कई लोग
विज्ञापन


इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि  बिहार लोक सेवा आयोग के 71वीं की प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 4.71 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें लगभग 3.57 लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया। इस परीक्षा में लगभग 3.16 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए http://bpsc.bihar.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन बिहार के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 3.16 अभ्यर्थी शामिल हुए यानी 64.3% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम आने के बाद अब 1298 पदों पर बहाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राजद के आरोप का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, इन तर्कों के जरिए कहा- EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं

इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि इस परीक्षा में सामान्य का कट ऑफ 88 अंक गया है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का कट ऑफ 82.33 अंक गया है। अनुसूचित जाती का कट ऑफ 72 अंक है, जबकि अनुसूचित जन जाति का कट ऑफ 71.33 अंक है। अत्यंत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों का कट ऑफ 81 है और पिछड़ा वर्ग का कट ऑफ 84 अंक गया है।100 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 211 है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM Oath: 19 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम पद पर भी होगी बात

इस संबंध में बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग के 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। अहलंकी इसकी तारीख अभी तय नहीं नकी गई है। उन्होंने मुख्य परीक्षा के संबंध में बताया कि परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें एक पेपर भाषा (सामान्य हिंदी) का होगा। यह पेपर 100 अंकों का होगा लेकिन, इसका अंक परीक्षाफल में जोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही इस पेपर में अभ्यर्थियों को पास होना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके अन्य पेपर की जांच नहीं की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को इस पेपर में 30 अंक लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस विषय में सभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं। दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन का होगा जो जीएस 1 और जीएस 2 कहा जाता है।  प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा, जिसके सभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। तीसरा और अंतिम पेपर जिसे वैकल्पिक विषय कहा जाता है, यह भी 300 अंकों का ही होगा। इस पेपर के भी सभी प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। प्रत्येक विषय की परीक्षा 3-3 घंटे की होगी। 



                                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed