सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar road accident truck hit bike saas bahu death lalganj dav school

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

बक्सर जिले के लालगंज के पास डीएवी विद्यालय के समीप शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वर्ष की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

buxar road accident truck hit bike saas bahu death lalganj dav school
बक्सर में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बक्सर जिले के बक्सर सदर प्रखंड के लालगंज के समीप डीएवी विद्यालय के पास शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में सास-बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे बक्सर-इटाढ़ी सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई है।
Trending Videos


तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक पर चढ़ गया वाहन

जिले में बड़े वाहनों का बेरोक-टोक तेज रफ्तार में संचालन हो रहा है, जिसके कारण इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार इस हादसे में मृत दोनों महिलाएं इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जलवाली गांव की रहने वाली सास-बहू थीं। मिली जानकारी के मुताबिक जलवाली गांव निवासी भागवत पासवान के पुत्र मदन पासवान अपनी मां रेशमी देवी और भाभी प्रियंका देवी के साथ बाइक से बक्सर जिला मुख्यालय से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ प्रियंका देवी की एक वर्ष की पुत्री लाडो भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालगंज के पास मदन पासवान सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मदन पासवान सड़क किनारे गिर गए, जबकि ट्रक बाइक पर चढ़ गई। इस भीषण हादसे में रेशमी देवी और प्रियंका देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साल की बच्ची गंभीर, बनारस रेफर

हादसे में एक वर्ष की बच्ची लाडो गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभू भगत ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed