सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CBI registered NEET aspirant case Patna girls hostel murder case Bihar news

Bihar News : आखिर सीबीआई ने संभाली NEET अभ्यर्थी की हत्या की जांच; सीएम नीतीश ने खुद की थी अनुशंसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Feb 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना में नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने जांच संभाली। छात्रा 6 जनवरी को हॉस्टल में बेहोश मिली थी और पांच दिन बाद मौत हो गई। परिवार ने यौन उत्पीड़न व लीपापोती का आरोप लगाया है।

CBI registered NEET aspirant case Patna girls hostel murder case Bihar news
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना में एक नीट अभ्यर्थी की रहस्यमयी मौत के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है और स्थानीय पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Trending Videos

जहानाबाद की रहने वाली नीट अभ्यर्थी 6 जनवरी को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी। वह कोमा में चली गई थी और पांच दिन बाद एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई, जिसके चलते सरकार ने 31 जनवरी को मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी 

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई। पुलिस ने हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed