सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar became emotional during meeting with MLA and MLC after Rajya Sabha nomination patna Bihar News

Bihar News : अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए; कह कर भावुक हुए सीएम, क्या कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 06 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : आज के उस पल को जानकर विपक्ष भी काफी असहज हो गए होंगे, जब बैठक के बाद जदयू नेता ने बाहर आकर वह बात सबके सामने सुनाई। उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार की आँखें यह कहते हुए डबडबा गई थी, जब उन्होंने यह कहा कि अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए।

CM Nitish Kumar became emotional during meeting with MLA and MLC after Rajya Sabha nomination patna Bihar News
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के लिए नामांकन किए जाने के बाद जदयू कार्यालय में दो दिन से बवाल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर जोरदार विरोध और आक्रोश है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के दौरान वह भावुक हो गए और कहा कि अब छोड़ दीजिए, मुझे जाने दीजिए।

Trending Videos



           

CM Nitish Kumar became emotional during meeting with MLA and MLC after Rajya Sabha nomination patna Bihar News
बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विधायकों ने किया विरोध 
मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के विधायकों और मंत्रियों की बैठक समाप्त होने के बाद जब सभी नेता बाहर निकले तब इस बात की जानकारी उनलोगों ने मीडिया को दी। उनलोगों ने बताया कि बैठक के दौरान कई विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर आपत्ति जताई। उनके इस निर्णय का सभी नेता विरोध करने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली से ही बिहार और बिहार की गतिविधि पर उनकी नजर रहेगी। इसलिए अब मुझे जाने दीजिए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गए। उन्हें भावुक होते देख कई विधायक भी रो पड़े और सभी ने एक स्वर में उनसे अपना फैसला वापस लेने की अपील करने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फैसला ले चुका हूं इसलिए आपलोग मुझे अब जाने दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Nitish Kumar became emotional during meeting with MLA and MLC after Rajya Sabha nomination patna Bihar News
हंगामा के बाद जदयू कार्यालय के पास तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

जदयू कार्यालय में खूब हो रहा हंगामा     
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही जदयू के कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। इसका नजारा जदयू कार्यालय में आज भी देखी गई और कल भी। पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी नीतीश कुमार के इस निर्णय से आक्रोशित हैं। उनलोगों ने इस बात का ठीकरा अपने ही वरीय नेताओं पर फोड़ा है। महिला कार्यकर्ता ने संजय गांधी के संबंध में कहा कि यही जयचंद है। इसको सभी बातों की जानकारी थी, लेकिन संजय गांधी ने किसी को हवा लगने नहीं दिया। महिलाओं ने 
ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्यसभा गए तो सभी महिला आत्मदाह कर लेंगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed