फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand chief minister hemant soren meets award winning filmmakers film development support

Jharkhand: झारखंड के फिल्मकारों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, फिल्म विकास को लेकर दिया बड़ा भरोसा

Thu, 23 Jul 2026 05:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 23 Jul 2026 05:31 PM IST
सार

झारखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने फिल्म क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के कलाकार और फिल्मकार झारखंड की पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
jharkhand chief minister hemant soren meets award winning filmmakers film development support
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले झारखंड के फिल्मकारों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पुरस्कार-विजेता फिल्मकारों ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आने वाले समय में झारखंड को फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

विज्ञापन

इन फिल्मकारों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने वालों में फिल्मकार बीजू टोप्पो, सेराल मुर्मू, निरंजन कुजूर, रवि राज मुर्मू, अनुज कुमार और मानसिंह बास्के शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SP ऑफिस के सामने चली गोली, ठेकेदार के बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट; मौके पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के लिए गर्व की बात : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य के कलाकार, निर्देशक और फिल्मकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड से लगातार ऐसी फिल्में बन रही हैं, जो राज्य की संस्कृति, समाज और पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचा रही हैं।

फिल्म विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को फिल्म विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण, शूटिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और स्थानीय कलाकारों को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार सकारात्मक पहल करेगी।

फिल्मकारों ने साझा किए अपने अनुभव

मुलाकात के दौरान फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों, निर्देशन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्मों ने झारखंड की जनजातीय संस्कृति, सामाजिक जीवन और स्थानीय विषयों को देश और दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से रखा है।

फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दिए सुझाव

फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री के सामने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और झारखंड को एक उभरते फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कई सुझाव भी रखे।

कला और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम है फिल्म

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत बेहद समृद्ध है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से राज्य की इस पहचान को देश और दुनिया तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने दोहराया कि सरकार इस दिशा में हर जरूरी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed