फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jpsc recruitment scam cid raid former chairman l khyangte ranchi jharkhand

Jharkhand News: JPSC भर्ती जांच में बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर CID की छापेमारी

Thu, 23 Jul 2026 06:17 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 06:17 PM IST
सार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के रांची स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम ने JPSC से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की, जबकि बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
jpsc recruitment scam cid raid former chairman l khyangte ranchi jharkhand
JPSC भर्ती जांच में बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है। गुरुवार को सीआईडी की टीम ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के रांची के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

विज्ञापन

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की हुई जांच

सीआईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान आवास पर मौजूद JPSC से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच की। हालांकि, इस कार्रवाई में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक एजेंसी की ओर से नहीं दी गई है।

विज्ञापन

पहले भी कई जगह हुई थी छापेमारी

इससे पहले 21 जुलाई को राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने रांची पुलिस के साथ मिलकर JPSC कार्यालय, परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी TSR Data Processing Private Limited (TDPL) के कार्यालय और कई अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य संभावित साक्ष्य जब्त किए थे।

बरामद साक्ष्यों के आधार पर बढ़ी जांच

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में मिले इनपुट और बरामद साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी ने अब जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में 22 जुलाई 2026 को सीआईडी थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया गया, जिसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के हर पहलू की जांच

सीआईडी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के हर पहलू की जांच कर रही है। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
फिलहाल JPSC भर्ती अनियमितता मामले की जांच पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed