सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman dies in Patna's Nobatpur, murder alleged

Bihar News : शादी के दो महीने पूरे नहीं हुए, ससुराल से आई ऐसी सूचना की खिसकी जमीन; मायके वाले अब शव ढूंढ़ रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Patna News : पुलिस का खौफ राजधानी क्षेत्र में भी घर-परिवार वालों को भी नहीं है। तभी तो एक नव विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया और उसके परिजनों को फांसी पर लटकने की सूचना देकर बैठ गए। पटना पुलिस जांच की बात कह रही है।

Married woman dies in Patna's Nobatpur, murder alleged
पटना के नोबतपुर में विवाहिता की हुई मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

विस्तार

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


25 फरवरी को शादी के बाद दहेज की नई मांग
अजवां बहेरातर निवासी शिवशंकर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी रूपा कुमारी की शादी 25 फरवरी 2026 को चेसी गांव के प्रद्युम्न कुमार (पिता सूर्यकांत यादव उर्फ गोप जी) से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर रूपा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता शिवशंकर यादव ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी में अपनी क्षमतानुसार मोटरसाइकिल, लगभग 5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा और उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अप्रैल की रात आखिरी बार हुई बात
परिजनों के अनुसार, 21 अप्रैल की रात करीब 11:55 बजे रूपा कुमारी से उनकी आखिरी बार बात हुई थी, तब उसने खुद को ठीक बताया था। हालांकि, 22 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि रूपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो वहां न तो कोई व्यक्ति मौजूद था और न ही रूपा का शव मिला। इस स्थिति को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि रूपा कुमारी की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया है। 

परिजनों के आरोप पर फॉरेंसिक टीम बुलाई
मृतका के भाई धीरज कुमार ने बताया कि उनकी बहन को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने अचानक मौत की सूचना और शव के गायब होने को लेकर पूरे मामले को संदिग्ध बताया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी सूचित कर दिया गया है।

पटना के नोबतपुर में विवाहिता की हुई मौत, हत्या का आरोप

पटना के नोबतपुर में विवाहिता की हुई मौत, हत्या का आरोप

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed