{"_id":"69ea08737538421ea305d043","slug":"after-row-over-remark-mp-pappu-yadav-apologizes-says-protecting-daughters-from-vultures-is-his-goal-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- 'गिद्धों' से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बयान पर बवाल के बाद सांसद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले- 'गिद्धों' से बेटियों को बचाना ही मेरा लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: नालंदा में दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 25 हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट और संसद तक आवाज उठाने की बात कही।
दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नालंदा जिले के एक गांव में दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। गुरुवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मुलाकात के दौरान सांसद भावुक नजर आए और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
प्रशासन और व्यवस्था पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत में सांसद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस क्षेत्र से राज्य के शीर्ष नेतृत्व का संबंध है, वहीं की एक बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले का मुख्य आरोपी अब भी खुला घूम रहा है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। सांसद ने समाज से अपील की कि ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए, ताकि भविष्य में बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा पर उठाई आवाज
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनका संघर्ष उन लोगों के खिलाफ है जो सत्ता और पद का दुरुपयोग कर महिलाओं का शोषण करते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई मामलों में सबूत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, जो व्यवस्था की गंभीर खामी को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके किसी बयान से किसी महिला नेता की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह उनसे माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन अपराध करने वालों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- देर रात एटीएम पर धावा, गैस कटर से काटकर बदमाश ले उड़े लाखों रुपये; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
न्याय के लिए कोर्ट और संसद तक उठेगी आवाज
सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इस मामले को अदालत तक ले जाएंगे और संसद सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने राज्य के नेतृत्व से अपील की कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए। उन्होंने दोहराया कि देश की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X