Bihar: अनंत सिंह के काफिले का भीषण एक्सीडेंट, शादी से लौटने के दौरान आपस में टकराईं गाड़ियां, बाल-बाल बचे
बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का काफिला बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में सबनिमा पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। विधायक मोकामा विधानसभा के बादपुर गांव में एक शादी समारोह से शामिल होकर तेज रफ्तार काफिले के साथ पटना लौट रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोकामा के जदयू (JDU) विधायक अनंत सिंह का काफिला एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यह हादसा उस समय हुआ जब अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने पूरे काफिले के साथ पटना लौट रहे थे।
खड़े ट्रक से टकराई रफ्तार में चल रही गाड़ियां
विधायक का काफिला बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबनिमा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। फोरलेन पर काफिले की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिससे काफिले की आगे चल रही एक गाड़ी असंतुलित होकर टकरा गई।
आपस में भिड़ गईं चार गाड़ियां
तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक से टक्कर होते ही पीछे से आ रही काफिले की अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से जोरदार तरीके से टकरा गईं। इस सिलसिलेवार टक्कर में काफिले की चार गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि जिस गाड़ी में खुद विधायक अनंत सिंह सवार थे, वह गाड़ी दुर्घटना की चपेट में आने से बच गई।
सभी सुरक्षित, पटना के लिए रवाना हुए अनंत सिंह
इस भीषण सड़क हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफिला वहां रुका रहा। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर अनंत सिंह अपने काफिले के साथ पटना के लिए रवाना हो गए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : फैजल खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर अड़े रौशन आनंद, समर्थकों संग थाने के बाहर धरने पर बैठे
अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि अनंत सिंह के काफिला का गाड़ी आपस में टकरा गई जिससे चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है हालांकि जान माल की क्षति नही हुई है अनंत सिंह की गाड़ी का दुर्घटना नही हुआ है। क्षतिग्रस्त गाड़ी को फोरलेन किनारे कर दिया गया है और आवागमन बाधित नही हुई है।