फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   murder and road accident today in rohtas on dashami bihar news

बिहार: अधेड़ की हत्या से हड़कंप, चेहरे और सीने पर मिले गहरे जख्म; एनएच-19 पर हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 20 Oct 2026 03:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

रोहतास जिले में मंगलवार सुबह दो घटनाएं हुईं। करगहर के डुमरा गांव में 50 वर्षीय जनार्दन तिवारी का शव मिला, जिनकी हत्या की आशंका है। वहीं, दरिगांव में हाईवे पर बाइक दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी मंटू दास की मौत हो गई।

विज्ञापन
murder and road accident today in rohtas on dashami bihar news
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह हत्या और सड़क हादसे की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई। करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि दरिगांव थाना क्षेत्र में मां ताराचंडी धाम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव
करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मृतक की पहचान स्वर्गीय राधाकिशुन तिवारी के 50 वर्षीय पुत्र जनार्दन तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जनार्दन तिवारी सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर से खेत की ओर निकले थे, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह उनका शव गांव में दलित बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन


चेहरे और सीने पर गहरे जख्म
गांव में शव मिलने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के चेहरे और सीने पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। इससे धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

एफएसएल टीम की मदद से जांच
घटना की सूचना मिलने पर करगहर थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने और वारदात में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।


हाईवे पर बाइक असंतुलित होने से हादसा, एक की मौत
दूसरी घटना दरिगांव थाना क्षेत्र में मां ताराचंडी धाम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुई। मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मंटू दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी अमलनाथ दास के पुत्र थे।

बताया जाता है कि हुगली निवासी देबदुलाल रायचौधरी अपने मित्र मंटू दास के साथ बाइक से लंबी यात्रा पर निकले थे। दोनों बनारस से कोलकाता लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे के कट से अचानक एक ई-रिक्शा सामने आ गया। ई-रिक्शा से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और हादसा हो गया। दुर्घटना में देबदुलाल रायचौधरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed