{"_id":"6a66c4b21b1ab7a96a0eb08b","slug":"nalanda-news-body-covered-with-a-sack-found-in-a-field-in-nalanda-murder-suspected-patna-news-c-1-1-noi1243-4546433-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दूसरी जगह हत्या कर खेत में फेंका गया शव! चेहरे पर बंधा था प्लास्टिक का बोरा; इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दूसरी जगह हत्या कर खेत में फेंका गया शव! चेहरे पर बंधा था प्लास्टिक का बोरा; इलाके में सनसनी
Mon, 27 Jul 2026 10:32 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:32 AM IST
सार
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के दयानगर गांव में खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव का चेहरा प्लास्टिक के बोरे से ढका हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से खेत में फेंका गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
नूरसराय थाना क्षेत्र का मामला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दयानगर गांव स्थित खंधा (खेत) से सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव झालर के खेत के बीच पड़ा हुआ था और उसका चेहरा प्लास्टिक के बोरे से ढका हुआ था। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है।
तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने दी सूचना
सोमवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण खेती-बाड़ी के सिलसिले में खेतों की ओर गए, तो उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब वे गंध की दिशा में आगे बढ़े, तो देखा कि खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नूरसराय थाना पुलिस को दी।
अन्यत्र हत्या कर शव फेंकने की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई है, क्योंकि शव काफी हद तक डीकंपोज हो चुका है। प्रथम दृष्टया मामला किसी अन्य स्थान पर हत्या या मौत के बाद शव को यहां लाकर फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झाड़ियों में मिला लावारिस शव, पास ही पड़ी मिलीं बच्चे की चप्पलें; हत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के सभी थानों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका से इलाके में चर्चा
घटना के बाद इलाके में इस बात की चर्चा तेज है कि कहीं अधेड़ की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में लाकर तो नहीं फेंका गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।