फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Road Accident Father and 3-Year-Old Daughter Killed in Nalanda Hit-and-Run While En Route to Patna

Bihar: पत्नी से मिलने पटना जा रहा था परिवार, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-बेटी की मौत

Sun, 16 Aug 2026 08:29 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 08:29 AM IST
सार

नालंदा के नूरसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे में आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। परिवार पटना में तैनात कांस्टेबल पत्नी से मिलने जा रहा था। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Father and 3-Year-Old Daughter Killed in Nalanda Hit-and-Run While En Route to Patna
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना परीऔना गांव के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता और उसके दो बच्चों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना का शिकार हुआ व्यक्ति अपनी पत्नी से मिलने पटना जा रहा था, जो बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


कांस्टेबल पत्नी के डेरे पर जा रहा था परिवार
मृतक के बड़े भाई बबलू राम और चाचा मिथिलेश चंद्रवंशी ने बताया कि कमलेश कुमार नूरसराय के मेयार गांव से अपने दो बच्चों- बेटी दिवांशी (3 वर्ष) और बेटे ऋषव राज (8 वर्ष) को लेकर बाइक से पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र स्थित तरौरा गांव जा रहे थे। कमलेश की पत्नी रिंकू कुमारी पटना जिले में बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। कमलेश दोनों बच्चों को लेकर पत्नी के पास डेरे पर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत
परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद परीऔना गांव के पास प्लांट के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश और उनकी मासूम बेटी दिवांशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, आठ वर्षीय घायल बेटे ऋषव राज को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया, जुल्मी मुखिया के भांजे ने युवक की गोली मारकर की हत्या; दहशत का माहौल

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बेटे का इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed