सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar reached Nalanda to pay tribute to his wife son Nishant was also present

Bihar: पत्नी की 19वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए नीतीश कुमार, कल्याण बिगहा में दी श्रद्धांजलि; निशांत भी रहे मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी मंजू कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, स्मृति वाटिका में श्रद्धांजलि दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।  

Nitish Kumar reached Nalanda to pay tribute to his wife son Nishant was also present
पूर्व सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने और राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह उनका अपने गांव का पहला दौरा था। मौका था उनकी पत्नी स्वर्गीय मंजू कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि का, जिसमें शामिल होने के लिए नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार और भाई सतीश भी मौजूद रहे।

Trending Videos


मंदिर में पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि 
गांव पहुंचने के बाद नीतीश कुमार और निशांत कुमार ने सबसे पहले स्थानीय देवी मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे ‘राम लखन सिंह स्मृति वाटिका’ पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू देवी और अपने माता-पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस भावुक क्षण के दौरान उनके बड़े भाई सतीश कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और जिले के तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों का उत्साह और जनसुनवाई 
अपने नेता को करीब से देखने के लिए स्मृति वाटिका के बाहर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान परिसर नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वहां मौजूद फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। और अधिकारियों को समस्याओं को निपटारे का निर्देश दिया।

मछलियों को दाना और पैतृक आवास का भ्रमण 
श्रद्धांजलि सभा के बाद नीतीश और निशांत ने स्मृति वाटिका स्थित तालाब में मछलियों को दाना खिलाया। इसके बाद वे अपने पैतृक आवास पर गए। नीतीश कुमार वहां करीब 10 मिनट रुकने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए, जबकि उनके पुत्र निशांत कुमार ने करीब आधे घंटे तक गांव में रुककर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया।

ये भी पढ़ें: कौन थे बैकुंठ शुक्ल? 27 साल की उम्र में दी गई थी फांसी; 92वीं पुण्यतिथि पर गार्ड ऑफ ऑनर

पुख्ता थी सुरक्षा व्यवस्था 
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्मृति वाटिका को विशेष रूप से फूलों और मालाओं से सजाया गया था। इस कार्यक्रम में नालंदा के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि पद छोड़ने के बाद भी अपने गृह क्षेत्र में नीतीश कुमार की लोकप्रियता और पकड़ बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed