फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Panchayat Samiti member shot dead in Nalanda

Bihar News: बेखौफ बदमाशों का कहर! ड्यूटी से घर लौट रहे पंचायत समिति सदस्य को गोली मारी, मौके पर मौत

Mon, 10 Aug 2026 10:18 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 10:18 AM IST
सार

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात तारापुर गांव के पास उस समय हुई, जब वह निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Nalanda news Panchayat Samiti member shot dead in Nalanda
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एकंगरसराय थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात तारापुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जगाई गांव निवासी गनौरी बिंद के 45 वर्षीय पुत्र श्याम प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार बदमाश

जानकारी के अनुसार, श्याम प्रसाद एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करते थे। रोज की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तारापुर गांव के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बेहद करीब से उनके गले में गोली मार दी। गोली लगते ही श्याम प्रसाद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन

हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने शव को एकंगरसराय चौक के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मौके पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बुलाने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहा है। डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत कराने में जुटे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच शुरू

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed