{"_id":"6a787652dab6c2e0e10fb238","slug":"nalanda-news-student-struck-by-goods-train-while-crossing-tracks-in-nalanda-dies-on-the-spot-patna-news-c-1-1-noi1243-4593273-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालंदा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार कर रही BA छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालंदा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार कर रही BA छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आई, मौत
Sun, 09 Aug 2026 08:07 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:07 PM IST
सार
Bihar News: नालंदा रेलवे स्टेशन पर रविवार को दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय BA छात्रा की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों और चश्मदीदों ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नालंदा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा रेलवे स्टेशन पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रही BA की छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के धनियावां निवासी विजय कुमार की 25 वर्षीय बेटी स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। वह बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करती थी और रविवार को दोस्तों के साथ नालंदा खंडहर और बड़गांव सूर्य मंदिर घूमने आई थी।
ट्रेन का इंतजार कर रही थी छात्रा
बताया गया कि घूमने के बाद स्वीटी और उसके दोस्त ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पानी लाने के लिए जाते समय वह ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
'न हॉर्न बजा, न हुआ अनाउंसमेंट'
मृतका के साथी विकास यादव और अन्य चश्मदीदों ने रेलवे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मालगाड़ी के आने से पहले स्टेशन पर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ और ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया। अचानक मालगाड़ी आने के कारण छात्रा को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज नहीं होने से ट्रैक पार करते हैं यात्री
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने के कारण यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के आरोप भी लगाए हैं।
हादसे के बाद ट्रैक जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और यात्रियों ने ट्रैक जाम कर हंगामा किया। सूचना मिलते ही राजगीर DSP संजीत कुमार गुप्ता, GRP, RPF और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
'जांच के बाद होगी कार्रवाई'
DSP संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनाउंसमेंट सिस्टम की कमी और लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि स्टेशन मास्टर या अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे; जानिए
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर जल्द से जल्द फुट ओवरब्रिज बनाने और पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।