सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minor Lured with Luxury Lifestyle Forced into Flesh Trade three Women Arrested

Bihar: मासूमियत का सौदा! लग्जरी लाइफ का लालच देकर बच्ची को देह व्यापार में धकेला; तीन महिलाएं गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

नालंदा जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर और अच्छे जीवन का लालच देकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया था।

Bihar Minor Lured with Luxury Lifestyle Forced into Flesh Trade three Women Arrested
तीन महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा जिले से मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जाने के लिए घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची कथित तौर पर मानव तस्करी के जाल में फंस गई और उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


तीन महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
लहेरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बच्ची को सकुशल बरामद किया, बल्कि इस रैकेट में शामिल तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार की गई कुछ महिलाएं पहले भी इस तरह के मामलों में जेल जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने घर छुपाकर रखी थी नाबालिग
जानकारी के अनुसार, यह मामला 7 मई का है। पीड़ित बच्ची रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी मां ने लहेरी थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बच्ची को जेपी हॉस्पिटल के पीछे नालंदा कॉलोनी में रहने वाली रेखा देवी नामक महिला ने अपने घर में छिपाकर रखा है और उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से बच्ची को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


बेहतर जिंदगी का लालच देकर जांल में फंसाया
पूछताछ में बच्ची ने पुलिस को जो बताया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। पीड़िता के अनुसार, उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। बच्ची ने बताया कि उसकी गरीबी का फायदा उठाकर उसे पैसों और बेहतर जिंदगी का लालच दिया गया था। जांच में सामने आया कि बच्ची अपनी मां के साथ मिलकर बाल बेचने और भुट्टा पकाने का काम करती थी। इसी दौरान इस गिरोह की नजर उस पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, मंसूर नगर निवासी राजा कुमार ने पहले बच्ची को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे सोहसराय की रहने वाली किरण नामक महिला के पास ले गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन मामलों की शिकायत के निपटारे के लिए सरकार ने कर दिया इंतजाम, राजस्व विभाग में मॉनिटरिंग सेल का गठन

बच्ची की मां बेचती थी भुट्टा
बताया जा रहा है कि किरण अक्सर उस जगह पर जाती थी, जहां बच्ची की मां भुट्टा बेचती थी। वह बच्ची को अच्छे कपड़े, बेहतर जिंदगी और सुख-सुविधाओं का लालच देती थी। इसी बहकावे में आकर बच्ची उसके साथ चली गई और बाद में उसे इस अवैध धंधे में धकेल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रेखा देवी, बेवी देवी, राजा कुमार, विद्या कुमार और लक्ष्मी देवी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में शामिल महिलाएं ग्राहकों को बुलाने और लड़कियों को फंसाने का काम करती थीं।

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed