सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar inspected many projects under construction Loknayak Jai Prakash Narayan park patna bihar news

Bihar : सीएम ने निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, नीतीश कुमार ने कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 28 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार के सीएम नहीं रहेंगे, लेकिन वह पटना में चल रहे निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आज भी वह बिहार गौरव पार्क पहुंचे और शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।  

Nitish Kumar inspected many projects under construction Loknayak Jai Prakash Narayan park patna bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराये जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क, जो बिहार गौरव पार्क के नाम से भी जाना जाता है, के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। पटना में बांस घाट के पास लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का निर्माण लोकनायक के सम्मान में किया जा रहा है।

Trending Videos

 

Nitish Kumar inspected many projects under construction Loknayak Jai Prakash Narayan park patna bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास इस पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nitish Kumar inspected many projects under construction Loknayak Jai Prakash Narayan park patna bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्देश देते हुए - फोटो : अमर उजाला

 देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे०पी० गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में बिहार गौरव पार्क का निर्माण कराया जा है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित नये मुक्ति धाम परिसर का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि में बांसघाट शवदाह गृह का नवीनीकरण कार्य कराया गया है। यहां दाह संस्कार की सुविधाओं के साथ-साथ नागरिक तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक सुविधायें उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको भी और बेहतर ढंग से बनायें। जो नया मुक्ति धाम बना है उसके साथ-साथ इस पुराने शवदाह गृह परिसर में भी सारी सुविधायें उपलब्ध करायें।

Nitish Kumar inspected many projects under construction Loknayak Jai Prakash Narayan park patna bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विजय चौधरी और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान के निकट बनाये जा रहे पटना हाट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक निर्माण कराये जा रहे सैरगाह का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैप के माध्यम से बताया कि सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक सैरगाह की सुविधा होगी जिसमें यहां आनेवाले लोगों के लिये पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, सिटिंग एरिया, छतरीनुमा स्तंभ सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें, ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। सभ्यता द्वार बहुत अच्छा बना है। लोग यहां आते हैं और पर्यटकीय सुविधाओं का आनंद उठाने के साथ-साथ बिहार के गौरवशाली अतीत को भी जानते समझते हैं। सभ्यता द्वार से सैरगाह के जुड़ जाने से लोग इसका और अच्छे ढंग से आनंद उठा सकेंगे।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed